अक्टूबर 3, 2024 7:00 अपराह्न

printer

सिविल लाइन स्थित अपने सरकारी आवास को कल खाली करेंगे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कल सिविल लाइन स्थित अपने सरकारी आवास को खाली करेंगे। इस बारे में दिल्‍ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आज एक प्रेस वार्ता में बताया कि केजरीवाल ने स्वेच्छा से आवास खाली करने का फैसला लिया है।

 

उन्होंने बताया कि केजरीवाल अब अस्थायी तौर पर पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल के दिल्ली में फिरोजशाह रोड स्थित सरकारी आवास में रहेंगे।