दिसम्बर 15, 2024 9:13 अपराह्न

printer

अगले पांच दिन तक उत्तर-पश्चिम भारत में और अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत में शीतलहर जारी रहने का अनुमान

अगले पांच दिन तक उत्तर-पश्चिम भारत में और अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत में शीतलहर जारी रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में आज और कल मध्‍यम से गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। अगले चार दिन तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में भी शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

    मौसम विभाग ने कल तमिलनाडु में तेज से बहुत तेज बारिश और तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तेज बारिश का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है।