मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 12, 2024 10:53 पूर्वाह्न

printer

हिमाचल प्रदेश: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में  संपन्न हुई भाजपा विधायक दल की बैठक

 
भाजपा विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में विली पार्क में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहें। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने बताया की विधायक दल में आपदा में मृत लोगो को लेकर एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव ने प्रदेश में आई आपदा को अति दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया साथ ही बैठक में 2 मिनट का मौन भी रखा गया। उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक दल 25 से 28 विधायकों का हुआ और लोकसभा में भाजपा ने भारी जीत प्राप्त की इसके लिए विधायक दल ने जनता का आभार व्यक्त किया। विधायक दल ने पीएम मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई भी दी। 
 
 
रणधीर शर्मा ने बताया कि विधानसभा सत्र को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई और जिस प्रकार से कांग्रेस की वर्तमान सरकार ने जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार के सभी जनकल्याणकारी फैसलों को पलटने का काम किया है यह प्रदेश हित में नहीं है। कांग्रेस सरकार एक के बाद एक जन विरोधी फैसले ले रही है जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में पानी पर शुल्क लगाना, बिजली के दाम बदन, 125 यूनिट बिजली मुफ्त हटाना, हिम केयर से जनता को बाहर करना, एचआरटीसी में यात्रा को महंगा करना, महिलाओं को दी गई सुविधाओं को वापिस लेना। यह सरकार जन विरोधी है, इसको लेकर भाजपा विधायक दल विधान सभा सत्र के दौरान भी कांग्रेस पर आक्रामक होगा। उन्होंने कहा की जयराम ठाकुर ने नेतृत्व में विधायक दल कांग्रेस पार्टी को हर मुद्दे पर घेरेगा।
 
 
बैठक में 3 नवनियुक्त विधायकों को भी सम्मानित किया गया। जयराम ठाकुर एवं राजीव बिंदल ने सभी का टोपी शाल, पुष्पगुच्छ देकर सभी को सम्मानित किया। बैठक में विनोद कुमार, रणधीर शर्मा, सुधीर शर्मा, इंदर गांधी, इंदर लखनपाल, त्रिलोक जमवाल, आशीष शर्मा, जीतराम कटवाल, विपिन परमार, सुखराम चौधरी, राकेश जमवाल, बलबीर वर्मा, सुरिंदर शौरी, दिलीप ठाकुर, पूर्ण चंद, डीएस ठाकुर, रणबीर निक्का, दीपराज कपूर, लोकिंदर कुमार उपस्थित रहें।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

24/08/24 | 7:34 अपराह्न