नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आज अपने संसदीय क्षेत्र में हर घर तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।
इस यात्रा में भाजपा के अन्य नेता भी शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। उन्होंने कहा कि हम तिरंगे को कभी झुकने नहीं देंगे साथ ही भाजप सांसद ने कहा कि हम विकसित भारत 2047 के विज़न को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी अपने संसदीय क्षेत्र में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान की शुरुआत की। श्री खंडेलवाल ने कहा कि लोगों में इस अभियान को लेकर काफी उत्साह है और आने वाले चार दिनों में तिरंगे का उत्सव दिखाई देगा।