जनवरी 15, 2025 8:22 अपराह्न

printer

दक्षिण कोरिया में महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यूं सुक येओल को कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने गिरफ़्तार कर लिया है

दक्षिण कोरिया में महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यूं सुक येओल को कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने गिरफ़्तार कर लिया है। उन पर पिछले महीने मार्शल लॉ लागू करने के उनके अल्पकालिक प्रयास के लिए महाभियोग लगाया गया था और उन पर विद्रोह का आरोप लगाया गया था। दक्षिण कोरिया के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी मौजूदा राष्ट्रपति को हिरासत में लिया गया है। खबरों के अनुसार, निलंबित राष्ट्रपति को सियोल में भारी सुरक्षा वाले अपने आवास से, भ्रष्टाचार जांच कार्यालय के लिए एक काफिले में निकलते देखा गया।