मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 19, 2024 8:49 अपराह्न

printer

ओडिशा में मूसलाधार बारिश की आशंका, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसके कारण ओडिशा में अगले सप्‍ताह से तेज बारिश होने की संभावना है। दबाव के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बुधवार के आसपास और अधिक तीव्र होने की संभावना है। विभाग ने 23 से 25 अक्‍टूबर तक ओडिशा में मूसलाधार बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की है। वहीं 24 अक्‍टूबर को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश होने की आशंका है। मछुआरों को इस अवधि के दौरान समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है

     कई मौसम एजेंसियों ने अगले सप्ताह बंगाल की खाड़ी के ऊपर संभावित चक्रवात की आशंका व्‍यक्‍त की है, मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने आज बताया कि कम दबाव बनने के बाद ही स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। उन्‍होंने कहा कि चक्रवात बनने की स्थिति की आशंका की पुष्टि विभाग ने अभी नहीं की है। हालांकि चक्रवात का असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम के तटीय इलाकों पर पड़ने का अनुमान है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा