मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 8, 2024 9:07 पूर्वाह्न | Rain | Weather

printer

मौसम विभाग ने देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्‍य, पश्चिमोत्तर और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

 
मौसम विभाग ने इस सप्ताह के दौरान देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्‍य, पश्चिमोत्तर और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग का कहना है कि शनिवार तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्‍मीर में तेज वर्षा होने की संभावना है।
 
 
विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान देश के दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। तटीय कर्नाटक में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार निचले तथा मध्य क्षोभमंडल का स्तर ऊंचाई पर दक्षिण-पश्चिम की ओर रहने के साथ झारखण्ड, इससे सटे उत्तरी ओडिशा और छत्तीसगढ़ में चक्रवातीय प्रभाव बना हुआ है। जिसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान इस क्षेत्र में कम दबाव बनने की संभावना है।
 
इस बीच, दिल्ली के कुछ हिस्सों में कल शाम बहुत हल्की वर्षा हुई और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी दिल्‍ली में हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….