मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 13, 2024 12:34 अपराह्न

printer

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने देहलां और भटौली कला जाकर जैजों हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार सायं देहलां और भटौली कला जाकर जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है और प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, और अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार का दिन ऊना जिला के लिए बेहद दुखदाई रहा, जब भारी बारिश और बाढ़ के कारण दो अलग-अलग हादसों में 14 लोगों की जान चली गई। इनमें से 11 लोगों की मौत जैजों गांव (हिमाचल-पंजाब सीमा) के पास एक वाहन के बाढ़ में बहने से हुई। इनमें से 9 शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 2 की तलाश जारी है।

मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि चूंकि जैजों क्षेत्र पंजाब राज्य के अंतर्गत आता है, इसलिए शवों का पोस्टमार्टम होशियारपुर में किया गया। ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई और शवों को उनके पैतृक गांव लाने में सहायता की। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद 9 शवों को देहलां और भटौली कला लाया गया, जिनमें 5 मृतक देहलां और 4 भटौली कला के निवासी थे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हादसा पंजाब राज्य की सीमा में होने के चलते पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों को अपनी ओर से राहत राशि प्रदान करने की बात कही है।

उपमुख्यमंत्री ने जैजों दुर्घटना स्थल का दौरा किया

इसके उपरांत, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जैजों क्षेत्र में दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने वहां हादसे में 2 लापता लोगों की तलाश में जुटी पंजाब राज्य आपदा रिस्पांस बल की टीम से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने जैजों में खड्ड पर पुल निर्माण के मुद्दे पर पंजाब सरकार से बात करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। यह पुल हिमाचल के लोगों के लिए आवागमन के साथ-साथ हरोली में 2200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ड्रग पार्क के कनेक्शन के लिए भी महत्वपूर्ण होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

15/08/24 | 4:58 अपराह्न