मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 13, 2024 12:49 अपराह्न

printer

किन्नौर के निचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया गया एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

जनजातीय जिला किन्नौर के निचार उपमंडल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचार में एकीकृत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया तथा किन्नौर जिला में अभियान का शुभारंभ किया गया।

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की अध्यक्षता करते हुए खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कविराज नेगी ने बताया कि यह अभियान पूरे प्रदेश में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलाया जाएगा जिसमें जिला के विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि किन्नौर जिला के लोगों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतर व निःशुल्क उपचार उपलब्ध हो सके। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों को मुफ्त दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों में छाती का एक्स-रे, रक्तचाप की जांच, हीमोग्लोबिन, टीबी, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी व सी, यौन संचारित रोग व मधुमेह जैसे रोगों की निःशुल्क जांच की जाएगी तथा लोगों को मुफ्त दवाई भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा इन शिविरों में लोगों को इन बीमारियों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा तथा स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएंगी।

एकीकृत स्वास्थ्य कार्यक्रम में क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जिसमें 297 लोगों ने अपना ईलाज करवाया। इसके अलावा जन शिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी हेमलता राणा ने एचआईवी/एड्स (पीएण्डसी) नियम-2017 से लोगों को अवगत करवाया तथा देवेन्द्र सिंह नेगी, एसटीएस निचार ने लोगों को तपेदिक बीमारी के बारे में जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सकों सहित अन्य उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है