अप्रैल 20, 2025 7:56 अपराह्न

printer

दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्‍की हवाओं के चलने की संभावना

दिल्ली में आज धूप खिली रही और मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 39 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और हल्‍की हवाओं के चलने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।