मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 12, 2024 1:57 अपराह्न

printer

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत देशभर में सामूहिक रूप से प्रतिज्ञा लेने का कार्यक्रम किया गया आयोजित

 

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने आज पूरे देश में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ एक सामूहिक रूप से प्रतिज्ञा लेने का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज नई दिल्ली में शपथ दिलाई। इस वर्ष  नशा मुक्त भारत अभियान का विषय- “विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र” है।

 

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि अब तक 11 करोड़ लोग इस अभियान का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारों, केंद्रीय मंत्रालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय कैडेट कोर, नेहरू युवा केंद्र संगठन और अन्य सार्वजनिक संस्थानों के छात्रों और संकायों सहित देशभर से एक करोड़ से अधिक लोगों ने इस कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्‍यम से भाग लिया है।
 

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2020 में 15 अगस्त को नशा मुक्त भारत अभियान शुरू किया था और पिछले साल अगस्त से इसे देशभर के सभी जिलों में लागू किया गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….