अप्रैल 23, 2025 5:27 अपराह्न

printer

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-44 अभी भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमलों के मद्देनजर भारतीय रेल फंसे हुए यात्रियों की सहायता और अतिरिक्त यात्रियों के लिए आज रात कटरा से नई दिल्ली के लिए एक विशेष रेलगाड़ी चलाएगा। यह रेलगाड़ी श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से रात नौ बजकर बीस मिनट पर रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जम्मू तवी स्टेशन के लिए नम्‍बर है- 0 1 9 1 – 2 7 4 7 0 1 1 6, श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन के लिए 0 1 9 9  1 – 2 3 4 8 7 6 और उधमपुर स्टेशन के लिए 7 7 1 7 3 0 6 6 1 6

    हमले के मद्देनजर आज श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए चार विशेष उड़ानें संचालित की गई हैं। आवश्‍यकता पड़ने पर अतिरिक्त उड़ानें भी तैयार हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, गृह मंत्री अमित शाह के साथ स्थिति पर चर्चा के बाद चौबीसों घंटे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं।

    इस बीच, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-44 अभी भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है।