मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 8, 2024 11:21 पूर्वाह्न | Dr. Mohan Yadav | Madhya Pradesh

printer

मध्य प्रदेश: लाड़ली बहनों के खातों में 1,900 करोड़ रुपये की राशि प्रेषित करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 

 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को लाड़ली बहनों के खातों में 19 सौ करोड़ रुपये की राशि प्रेषित करेंगे। 10 अगस्त को रक्षाबंधन और सावन उत्सव की थीम पर प्रदेश में 25 हजार स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्योपुर के विजयपुर में होने वाले स्वयं-सहायता समूहों के सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत अगस्त माह की राशि 1,250 रुपये के साथ ही विशेष उपहार स्वरूप 250 रुपए अतिरिक्त जमा किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, रक्षाबंधन की थीम पर कल रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन, 11 अगस्त को महाविद्यालय तथा एनसीसी/एनएसएस बालिकाओं से संवाद, 12 अगस्त को देवी अहिल्याबाई शहरी क्षेत्र महिला महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद सम्मेलन तथा 13 अगस्त को प्रदेश में महिला उद्योगपति सम्मेलन होंगे। इन कार्यक्रमों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौध-रोपण भी किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….