जुलाई 9, 2025 9:04 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज बारह माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज बारह माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि इनमें से नौ माओवादियों पर अट्ठाईस लाख रुपये का इनाम घोषित था।

    आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को राज्य सरकार की नई पुनर्वास नीति के अन्‍तर्गत 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ अन्य सुविधाएँ भी प्रदान की जाएँगी।