केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि उनके मंत्रालय ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में अधिक भागीदारी के लिए सभी संसद सदस्यों को एक पत्र लिखा है। लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण और वन क्षेत्र बढ़ाने का अभियान शुरू किया है। केंद्रीय मंत्री ने अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट प्रयास की अपील की।
Site Admin | अगस्त 5, 2024 7:14 अपराह्न
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में अधिक भागीदारी के लिए सभी संसद सदस्यों को पत्र लिखा गया है
