मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 31, 2024 2:01 अपराह्न | India | Paris Olympics

printer

पेरिस ओलंपिक-2024: पांचवें दिन मुक्‍केबाजी, तीरंदाजी, बैडमिंटन और निशानेबाजी में दम दिखाएंगे भारतीय खिलाड़ी 

पेरिस ओलंपिक्‍स के पांचवे दिन आज भारतीय खिलाड़ी मुक्‍केबाजी, तीरंदाजी, बैडमिंटन और निशानेबाजी में स्पर्धा करेंगे। तोक्यो ओलंपिक में कांस्‍य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहाइन का मुकाबला नॉर्वे की सुन्‍नीवा हॉफ्सटाड से होगा। निशानेबाजी में ऐशवर्य प्रताप सिंह तोमर पुरुषों की पचास मीटर राइफल थ्री पोजिशन क्वालिफिकेशन राउंड शुरू हो चुका है। इसमें भारतीय निशानेबाज ऐशवर्य प्रताप सिंह तोमर और स्‍वनिल कौसाले हिस्सा लेंगे। आठ शीर्ष निशानेबाजों को फाइनल में जगह मिलेगी।

महिलाओं की ट्रैप निशानेबाजी क्‍वालिफिकेशन में पहले दिन 68 अंक हासिल करने वाली श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी क्वालिफिकेशन राउंड के दूसरे दिन आज स्‍पर्धा में हिस्‍सा लेंगी। अनुष अग्रवाल आज घुड़सवारी के व्यक्तिगत राउंड में भागीदारी करेंगे।

बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्‍स के ग्रुप चरण में एच. एस. प्रणॉय का सामना वियतनाम के डक फैट ले से होगा, जबकि लक्ष्‍य सेन का मुकाबला इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्‍टी से होगा। महिलाओं के सिंगल्‍स ग्रुप चरण में पी. वी. सिंधु आज एस्‍टोनिया की क्रिस्‍टीन क्‍यूबा से खेलेंगी। टेबल टेनिस में महिला  सिंगल्‍स के 32वें दौर में श्रीजा अकुला का सामना सिंगापुर की जियान ज़ैंग से होगा।

    

तीरंदाजी में पुरुषों के एलिमिनेशन राउंड में तरूणदीप राय और महिलाओं की एलिमिनेशन राउंड में दीपिका कुमारी प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस बीच, महिलाओं के 54 किलोग्राम भार वर्ग के सोलह राउंड की मुक्केबाजी स्पर्धा में प्रीति पवार आज तडके कोलंबिया की येनी एरियास से स्प्लिट निर्णय में 3-2 से हार गईं।

    

पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक दो पदक जीते हैं और दोनों पदक निशानेबाजी में हैं। मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्‍टल स्‍पर्धा में पहला कांस्‍य पदक जीता। इसके बाद मिक्स्ड टीम स्पर्धा में मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ दूसरा कांस्य पदक जीता।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….