बहरीन में भारतीय दूतावास ने आज भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। ध्वजारोहण समारोह के लिए भारतीय समुदाय के लोग दूतावास परिसर में एकत्र हुए। राजदूत विनोद के. जैकब ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दिए गए भाषण को पढ़ा।
यह कार्यक्रम बहरीन में रह रहे भारतीय समुदायों का देशप्रेम और दोनों देशों के बीच मजबूत राजनयिक संबंधों को दर्शाता है।