मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 12, 2024 10:37 पूर्वाह्न

printer

मध्य प्रदेश: खेल और युवा कल्याण विभाग करेगा राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से करेंगे शुरुआत

 

हर घर तिरंगा अभियान में आज खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के सुभाष नगर खेल मैदान से इसकी शुरुआत करेंगे। तिरंगा यात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में ओलम्पियन विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह सहभागिता करेंगें।  यात्रा में लगभग 5000 खिलाड़ी और स्कूली बच्चे प्रतिभागिता करेंगें। कार्यक्रम में पुलिस बैंड, साइकिल ग्रुप और स्केटर्स भी शामिल होंगें।कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारजनों को सम्मानित किया जाएगा।

 

 

इस बीच हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। कल जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुल्लाखेड़ी से एक रैली का शुभांरंभ किया। उन्होंने इस अभियान से हर नागरिक को जुड़ने का आव्हान किया। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में उमरिया जिले में हर घर तिरंगा अभियान जारी है। हर गांव, कस्बा तथा नगर में रैलियों के माध्यम से झंडे के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया जा रहा है। जिला मुख्यालय उमरिया में पुलिस बैंड की धुन के साथ हर घर तिरंगा एवं आजादी के रंग खाकी वर्दी के संग रैली निकाली गई। रायसेन में अभियान को लेकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग और नगर पालिका की ओर से जिला पुलिस लाइन से शासकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज तक साइकिल रैली निकाली गई।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….