मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 1, 2024 9:15 पूर्वाह्न | Kerala | WAYANAD

printer

केरल: वायनाड में भारी भूस्खलन के कारण मृतकों की संख्या 250 तक पहुंची, आज स्थिति का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राहुल गांधी

 

केरल के वायनाड में भारी भूस्खलन के कारण मृतकों की संख्या 250 से अधिक हो गई है। भारतीय सेना ने बताया है कि कल प्रभावित क्षेत्रों से 179 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। अट्टमाला, मुंडक्कई और चूरलमाला में राहत टुकड़ियां तलाशी अभियान में जुटी हुई हैं। इनमें एक-एक डॉग स्क्वायड को शामिल किया गया है। चूरलमाला में जलधारा पर 190 फीट लंबे पुल का निर्माण कार्य कल देर रात तक जारी रहा, जोकि आज दोपहर तक पूरा हो जाएगा। यह पुल भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों, भारी मशीनरी और अन्य सामग्रियों को पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण है।

 
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आज सुबह वायनाड के जिलाधिकारी कार्यालय में एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक से पहले वे अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज वायनाड जा रहे हैं। वे मेप्पादी के कुछ स्कूलों और एक मेडिकल कॉलेज में राहत शिविरों का दौरा करेंगे, जहां कई घायलों का इलाज चल रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….