मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 14, 2024 10:57 पूर्वाह्न

printer

प्रदेश से गुजरने वाली नदियां बह रही है खतरे के निशान से ऊपर

 
 
प्रदेश से गुजरने वाली प्रमुख नदियां गंगा, गंडक, बूढी गंडक, बागमती,    घाघरा और कोसी समेत विभिन्न नदियों के जलस्तर में उफान जारी है। गंगा नदी पटना और भागलपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी में उफान के कारण भागलपुर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।
 
गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण सबौर में राष्ट्रीय राजमार्ग-अस्सी पर बाढ़ का पानी फैल गया है। इधर, पटना में भी दीघा घाट, गांधी घाट और हाथीदह में गंगा का जलस्तर लाल निशान के ऊपर बना हुआ है। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। जिला प्रशासन ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं। वहीं, लोगों से भी सावधान रहने की अपील की गई है। जिले के मनेर में सोन नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। पुनपुन नदी भी श्रीपालपुर में लाल निशान से चौरानवे सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

बेगूसराय में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाकों के कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। गंगा नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण जिले के सात प्रखंडों की स्थिति धीरे-धीरे गंभीर होती जा रही है। बछवाड़ा, मटिहानी, तेघरा, बरौनी, बलिया और साहेबपुर कमाल के दियारा इलाकों में गंगा का रौद्र रूप लोगों को परेशान करने लगा है। निचले इलाके में बसे लोगों ने ऊंचे स्थान पर शरण लेना शुरू कर दिया है। सिमरिया बिंद टोली से सीतारामपुर जाने वाली सड़क का डायवर्सन पानी के दबाव से टूट जाने के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। बाढ़ प्रभावित सभी प्रखंड में नाव का परिचालन शुरू कराया जा रहा है। हर गतिविधि पर जिला प्रशासन की नजर है। इधर, बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों ने जिला प्रशासन से सभी स्कूलों में बाढ़ की छुट्टी देने की मांग की है। इधर, खगड़िया जिले में गंगा और गंडक समेत अन्य नदियों के बढते जलस्तर के कारण गोगरी अनुमंडल के जमींदारी रिंग बांध के टूट जाने से बौरना पंचायत के सैकड़ों घर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा गोगरी प्रखंड के रामपुर- कटघरा मार्ग पर बाढ़ का पानी आ गया है। खगड़िया सदर प्रखंड के दियारा इलाके समेत मुख्यालय के कई आवासीय इलाके भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….