प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। श्री मोदी ने कहा कि यह पुरस्कार राष्ट्रपति मुर्मू के नेतृत्व के साथ-साथ दोनों देशों के लोगों के बीच ऐतिहासिक जुड़ाव का भी प्रतीक है।