मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 1, 2024 9:13 पूर्वाह्न | BJP | Helpline | Telangana

printer

तेलंगाना: भाजपा ने किसानों के कृषि ऋण माफी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए हेल्पलाइन शुरू की



केंद्रीय कोयला तथा खनन मंत्री और तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने राज्य में किसानों के लिए कृषि ऋण माफी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की है। कल शाम हैदराबाद में पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने किसानों के लिए भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में हेल्पलाइन नंबर 8886100097 की घोषणा की और किसानों से मदद के लिए इस नंबर पर कॉल करने को कहा।
 
श्री रेड्डी ने कहा कि भाजपा कर्जमाफी नहीं पाने वाले किसानों का ब्योरा जुटाएगी और किसानों के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की किसानों की ऋण माफी योजना को पूरी तरह से लागू नहीं किया जा रहा है। श्री रेड्डी ने राज्य सरकार से ऋण माफी योजना पर एक श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की और स्पष्ट किया कि भाजपा किसानों के हित के लिए लड़ती रहेगी।
 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

14/08/24 | 2:08 अपराह्न