मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 17, 2024 6:53 अपराह्न | Defense Minister | Rajnath Singh

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल चेन्‍नई की अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान भारतीय तटरक्षक बल के एक नये अत्‍याधुनिक समुद्री बचाव समन्‍वय केन्‍द्र का उद्घाटन करेंगे

 

 

 

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल चेन्‍नई की अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान भारतीय तटरक्षक बल के एक नये अत्‍याधुनिक समुद्री बचाव समन्‍वय केन्‍द्र का उद्घाटन करेंगे। वे चेन्‍नई में समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया केन्‍द्र और पुद्दुचेरी में तटरक्षक एयर एन्‍कलेव का भी उद्घाटन करेंगे। चेन्‍नई बन्‍दरगाह पर स्थित प्रदूषण केन्‍द्र समुद्री प्रदूषण प्रबन्‍धन के क्षेत्र में एक महत्‍वपूर्ण कदम को दर्शाता है। यह केन्‍द्र  समुद्री प्रदूषण विशेषकर तटीय राज्‍यों के जल में तेल और रसायन बहाव की घटनाओं में समन्‍वय स्‍थापित करने में भी एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायेगा। नई सुविधाएं सशक्‍त समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ आपात स्थिति में कुशल समाधान प्रदान करेंगी। बाद में श्री राजनाथ सिंह दिवंगत डॉक्‍टर कलाइनार एम0 करूणानिधि की जयन्‍ती पर एक स्‍मारक सिक्‍का भी जारी करेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….