मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 6, 2024 6:53 अपराह्न

printer

फरीदाबाद में जवाहर नवोदय विद्यालय मोठूका के कक्षा 6 में सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

   

फरीदाबाद के उपायुक्त और जवाहर नवोदय विद्यालय के चेयरमैन विक्रम सिंह ने आज कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय मोठूका फरीदाबाद के सत्र 2025-26 में कक्षा 06 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। इच्छुक विद्यार्थी आगामी 16 सितंबर तक अपने आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा सकते हैं।

श्री सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के नियमानुसार छात्र-छात्राओं का आरक्षण आरक्षित होगा। सत्र 2024-25 में फरीदाबाद जिला में कक्षा 5वीं में पढाई कर रहे सरकारी, मान्यता प्राप्त एवं गैर सरकारी संस्थान के विद्यार्थी जिनकी जन्म तिथि 01 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच है, वह आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा आगामी 18 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

31/08/24 | 4:48 अपर