मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 31, 2024 9:57 पूर्वाह्न | Israel | Lebanon

printer

इस्रायल का दावा- लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी हिस्सों में किए गए हमले में मारा गया है हिजबुल्ला का शीर्ष कमांडर 

     

इस्रायल का कहना है कि उसने कल लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी हिस्सों में हमला किया, जिसमें हिजबुल्ला का शीर्ष कमांडर मारा गया है। लेबनान के सशस्‍त्र समूह के गढ दहिए में हुए एक विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मृत्‍यु हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। इस्रायली सेना ने बताया कि फुआद शुक्र लड़ाकू विमानों के खुफिया-आधारित सफाया अभियान का निशाना था।

अधिकारियों का कहना है कि फुआद शुक्र शनिवार को किये गए इस्रायल के नियंत्रण वाले गोलान हाईट्स पर एक रॉकेट हमले का जिम्मेदार था। इस हमले में बारह लोग मारे गए, जिसमें अधिकतर बच्चे थे। लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाति ने इस्रायल के हमले की निंदा की है। उन्‍होंने इस हमले को आपराधिक कार्रवाई करार देते हुए, अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। हमले के बाद सोशल मीडिया की एक पोस्‍ट में इस्रायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कहा कि हिजबुल्ला अपनी सारे हदें पार कर चुका है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

31/08/24 | 4:48 अपराह