मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 10, 2024 8:40 पूर्वाह्न

printer

भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आकाशवाणी कोहिमा संगीत उत्सव का आयोजन करेगा

 

भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आकाशवाणी कोहिमा आज राज्य अकादमी हॉल में एक संगीत उत्सव का आयोजन करेगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू होगा। नागालैंड के पुलिस महानिदेशक रूपिन शर्मा कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि होंगे। इस विशेष उत्सव में नागालैंड की 15 जनजातियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन स्वतंत्रता और एकता की मजबूत भावना का परिचायक होगा। कार्यक्रम में राज्य के जाने माने और उभरते कलाकार प्रस्‍तुतियां देंगे। आकाशवाणी कोहिमा के सहायक निदेशक और कार्यक्रम प्रमुख अबिनो लासुह ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति भावांजलि है, बल्कि सबके लिये एकजुट होकर देश की विकास यात्रा और उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर भी है। श्री लासुह ने कोहिमा के सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….