मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 1, 2024 1:55 अपराह्न | Kerala | Wayanad Landslide

printer

केरल: वायनाड जिले के मुंडक्कई, अट्टामला और चूरलमलाई क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी

केरल में वायनाड जिले के मुंडक्कई, अट्टामला और चूरलमलाई क्षेत्रों में राहतकर्मी तलाशी अभियान चला रहे हैं। इस जिले में मंगलवार को एक भयानक भूस्खलन के कारण जान—माल की काफी क्षति हुई है।

राहतकर्मी प्रभावित क्षेत्रों में जमे मलबे के ढेर में दबे जीवित बचे लोगों और मृतकों की तलाश कर रहे हैं। जंगलों की सीमा से लगे पुंचिरीवट्टोम क्षेत्र में जीवित बचे लोगों की तलाश जारी है। इस क्षेत्र को भूस्खलन की उत्पत्ति का केंद्र बताया जा रहा है। तलाशी अभियान के लिए खोजी कुत्तों को भी तैनात किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि अब तक 260 लोग इस दुर्घटना में मारे गए हैं। इनमें से 90 शवों की पहचान नहीं हो सकी है। प्रभावित क्षेत्र से 86 क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए हैं।

चूरलमलाई में एक नाले पर बेली पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस पुल के निर्माण का कार्य आज दोपहर बाद पूरा हो जाने की संभावना है।

इस बीच, कोझिकोड में राहतकर्मियों ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। यह व्यक्ति पिछले रविवार को कोझिकोड के विलानगाड के भूस्खलन में बह गया था। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

24/08/24 | 7:27 अपराह्न