जुलाई 9, 2025 8:40 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि राज्य में उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर लगाने की कोई बाध्यता नहीं है

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि राज्य में उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर लगाने की कोई बाध्यता नहीं है।  विधान परिषद में प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा है कि श्री फडणवीस ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में कमी आई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य भर में 37 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं और केवल एक प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही शिकायतें दर्ज कराई हैं। इसके अतिरिक्त, स्मार्ट मीटर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा घंटों के दौरान उपयोग की गई बिजली पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।