मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 31, 2024 9:05 पूर्वाह्न | Manu Bhakar | Paris Olympic | Sarabjot Singh

printer

पेरिस ओलंपिक: भारतीय एथलीटों ने कई स्पर्धाओं में दर्ज की जीत, निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने निशानेबाजी में जीता कांस्य पदक 

भारतीय एथलीटों ने पेरिस ओलंपिक्‍स में कल कई स्पर्धाओं में जीत दर्ज की। निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने फाइनल में दस मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में दक्षिण कोरिया की जोड़ी ओ ये जिन और ली वोन्‍हो को 16-10 से हराकर कांस्य पदक जीता। स्वाधीनता के बाद ओलंपिक्‍स के एक ही संस्‍करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनकर, मनु भाकर ने इतिहास में अपना नाम दर्ज किया।

    

पुरुष डबल्स बैडमिंटन में भारतीय जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी ने सीधे खेल में इंडोनेशिया के फजार अल्‍फियान और मोहम्मद रियान अर्डियान्‍टो को हराकर ग्रुप-सी के टॉपर्स के रूप में क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

    

पुरुष हॉकी में भी भारतीय टीम ने अपने तीसरे पूल-बी मैच में आयरलैंड पर दो-शून्‍य से जीत दर्ज की। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो फर्स्ट-हाफ गोल ने टीम को अजेय बनाये रखने में मदद की।

    

तीरंदाजी में लेस इनवैलिड्स में दो जीत हासिल करने के बाद महिलाओं की निजी स्पर्धा में भारत की भजन कौर ने क्‍वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 22वीं वरीयता प्राप्त कौर ने पोलैंड की 54वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वियोलेटा मिसजोर पर 32वें दौर में जीत हासिल की। स्‍कोर 5-5 की बराबरी पर आने के बाद धीरज बोम्‍मादेवारा टाईब्रेकर में पहुंचकर कनाडा के एरिक पीटर्स से हार गए। दोनों तीरंदाजों ने दस हिट किये, लेकिन पीटर्स का शॉट लक्ष्य के बहुत करीब रहा।

    

इससे पहले दिन में मनिका बत्रा ने ओलंपिक्‍स की किसी सिंगल्‍स स्पर्धा के प्री-क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा। 29 वर्षीय खिलाड़ी मनिका बत्रा ने फ्रांस की प्रिथिका पवाडे को 11-9, 11-6, 11-9 और 11-7 से हराकर जीत दर्ज की।

    

महिला मुक्‍केबाजी में भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लंगोरिया तोक्यो-2020 की रजत पदक विजेता खिलाड़ी नेस्‍थी पेतेसिओ से 0-5 से हार गईं। इस हार के साथ प्रारंभिक दौर में ही वे ओलिम्पिक की स्‍पर्धा से बाहर हो गईं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….