मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 1, 2025 8:58 अपराह्न

printer

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों को किसानों की शिकायतों के लिए एक समर्पित पोर्टल विकसित करने का निर्देश दिया

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों को किसानों की शिकायतों के लिए एक समर्पित पोर्टल विकसित करने का निर्देश दिया है ताकि उनकी समस्याओं का समय पर और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। श्री चौहान ने आज नई दिल्ली में कॉल सेंटरों और अन्य पोर्टलों के माध्यम से किसानों से प्राप्त शिकायतों के समाधान की समीक्षा के लिए आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान यह बात कही। किसानों से प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए, उन्‍होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी किसानों के हित में पूरी पारदर्शिता, विश्वसनीयता और संवेदनशीलता के साथ काम करें तथा व्यवस्था को और मजबूत करें।

    बैठक के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से किसानों से प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली, जो नकली या घटिया उर्वरक, बीज और कीटनाशक से संबंधित थी। पूर्व की अवैध जैव-उत्तेजक पदार्थों की बिक्री पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए, श्री चौहान ने दोहराया कि केवल अधिसूचित उत्पादों की ही बिक्री की जानी चाहिए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है