ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित ग्लोबल ट्राइबल क्वीन प्रतियोगिता में झारखंड की तीन युवतियों ने पांच पुरस्कार पर कब्जा जमाया है।
रांची की पूजा लकड़ा ग्लोबल क्वीन वर्ल्ड और खूंटी की अभिजल कंडुलना ट्राइबल क्लीन अर्थ चुनी गयी हैं। रांची की आलिशा गौतम उरांव को स्पेशल जूरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में 15 देशों की सैकड़ों आदिवासी युवतियों ने हिस्सा लिया।