पंजाब में आई भीषण बाढ़ से पिछले महीने से अब तक 29 लोगों की मौत हुई है। ये मौतें बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित 12 जिलों में हुई हैं। सीमावर्ती पठानकोट जिले में सबसे ज़्यादा 6 मृत्यु हुई हैं और 3 लोगों के लापता होने की खबर है। हमारे जालंधर संवाददाता ने बताया है कि, दो लाख 46 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से लगभग एक लाख 45 हजार लोग गुरदासपुर से हैं। 15 हजार 600 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। बाढ़ से हजारों एकड कृषि भूमि प्रभावित हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।