केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने आज इटावा में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने दिल्ली में हो रहे चुनाव पर अरविंद केजरीवाल के द्वारा यूपी, बिहार के लोगों के फर्जी वोट बनाने वाले बयान पर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा कि यह यूपी-बिहार के लोगों का अपमान है। केंद्रीय मंत्री श्री बघेल ने मिल्कीपुर उपचुनाव पर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत से इस सीट पर पार्टी की जीत होगी।
Site Admin | जनवरी 10, 2025 8:55 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने इटावा में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
