केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि राज्य में डेढ़ करोड़ जीविका दीदियों को वस्त्र उद्योग से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार बिहार को वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में बड़ा हब बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
श्री सिंह ने बताया कि बेगूसराय को राज्य के तीसरे टेक्सटाईल कलस्टर के रूप में विकसित किया जायेगा। साथ ही यहां नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की स्थापना भी की जायेगी। उन्होंने बताया कि गया, भागलपुर, नालंदा, नवादा और पटना में हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट केंद्र खोले जायेंगे। श्री सिंह ने बताया कि राज्य में वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बाईस उद्यमियों ने निवेश में अभिरूचि दिखायी है।
Site Admin | जुलाई 20, 2024 9:20 अपराह्न
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि राज्य में डेढ़ करोड़ जीविका दीदियों को वस्त्र उद्योग से जोड़ा जायेगा
