गिरिडीह जिले के गांडेय में होने वाले विधानसभा उप चुनाव को लेकर आजसू नेता अर्जुन बैठा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्वाची पदाधिकारी गुलाम समदानी के समक्ष एक सेट में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि आजसू प्रमुख सुदेश महतो से उनकी वार्ता विफल रही। उन्होंने भाजपा पर गांडेय क्षेत्र में आजसू की उपेक्षा का आरोप भी लगाया।
Site Admin | मई 3, 2024 10:25 अपराह्न
आजसू नेता अर्जुन बैठा ने पार्टी से दिया इस्तीफा
