मई 1, 2026 10:04 अपराह्न

views 198

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर कल पुनर्मतदान के दिए आदेश

निर्वाचन आयोग में आज पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया। मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डाइमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर कल पुनर्मतदान होगा। इन केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। आयोग ने कहा है कि इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का निर्णय पर्यवेक्षकों तथा रिटर्निंग अधिकारियों की रिपोर्ट पर लिया गया है। इन मतदान केंद्रों पर बुधवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोट डाले गए थे। रिपोर्टों के आधार पर आयोग ने इन मत...

अप्रैल 23, 2026 8:43 अपराह्न

views 49

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान पर संतोष व्यक्त किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान पर संतोष व्यक्त किया है। हुगली जिले के बालागढ़ और पुरसुराह में आज चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि भारी मतदान से यह साबित होता है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार गिरने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल समर्थित उपद्रवी तत्व लोगों को मतदान करने से रोकने में विफल रहे। श्री शाह ने मतदाताओं से 29 अप्रैल को दूसरे चरण में फिर से निडर होकर मतदान करने का आह्वान किया। उ...

अप्रैल 23, 2026 8:41 अपराह्न

views 121

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न, 90% से अधिक मतदान दर्ज

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज समाप्‍त हो गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम 6 बजे तक 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। पहले चरण में राज्‍य के 16 जिलों के 152 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 3 करोड़ 60 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिला मतदाताओं ने बडी संख्‍या में मतदान में भाग लिया। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की उपस्थिति भी अच्‍छी रही। गांवों से लेकर शहरों तक, मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।     मुर्शिदाबाद, आसनसोल और...

अप्रैल 23, 2026 5:48 अपराह्न

views 83

पश्चिम बंगाल: पहले चरण के मतदान में हिंसा और शिकायतों की घटनाएं, 400 शिकायतें दर्ज

पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान विभिन्न स्थानों से मतदाताओं को धमकाने, हिंसा और राजनीतिक दलों के बूथ कार्यकर्ताओं पर हमलों की खबरें मिली हैं। कुछ मतदान केन्‍द्रों पर फर्जी मतदान होने की बात भी सामने आई है। मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ और उम्मीदवारों पर हमले की छिटपुट घटनाएं भी हुईं। इन सबके बावजूद कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार पर हुए हमले के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि चार की पहचान की गई है।...

अप्रैल 18, 2026 5:03 अपराह्न

views 68

पश्चिम बंगाल में प्रत्‍येक मतदान केन्‍द्र पर एक लक्ष्‍मण रेखा खींची जाएगी: निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए घोषणा की है कि लगभग प्रत्‍येक मतदान केन्‍द्र पर एक लक्ष्‍मण रेखा खींची जाएगी। सफेद चॉक से सौ मीटर की परिधि बनाई जाएगी। इस निर्धारित क्षेत्र में सिर्फ पंजीकृत मतदाताओं को प्रवेश करने की अनुमति होगी। सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कई स्‍तर के सत्‍यापन भी इस प्रणाली में शामिल किये गये हैं। लक्ष्‍मण रेखा के बाहर बूथ स्‍तर के एक अधिकारी और एक सरकारी अधिकारी पहले दस्‍तावेज की जांच करेंगे। लक्ष्‍मण रेखा के अंदर प्रवेश करने पर मतदाताओं के पहचान...

अप्रैल 2, 2026 4:53 अपराह्न

views 63

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का किया आह्वान

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का आह्वान किया। श्री शाह ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी और राशबेहारी, बालीगंज और चौरंगी विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में कोलकाता में एक रोड शो किया। सभा को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा, घुसपैठ और उसके कारण जनसांख्यिकीय परिवर्तन पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए एक बुरा सपना बन गया है।   उन्होंने बंगाल के लोगों से निडर होकर मतद...

अक्टूबर 7, 2024 5:35 अपराह्न

views 64

पश्चिम बंगाल में एक कोयला खदान में विस्फोट, सात लोगों की मौत

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह भदुलिया कोयला खदान में विस्फोट की तैयारी दौरान हुई। घायलों का इलाज सिउड़ी जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सितम्बर 21, 2024 7:20 अपराह्न

views 61

पश्चिम बंगाल राज्‍य सरकार की उचित तैयारियों के अभाव में राज्‍य के दक्षिणी जिलों में बाढ़ आई-  राज्‍यपाल डॉक्‍टर सी.वी. आनंद बोस

      पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल डॉक्‍टर सी.वी. आनंद बोस ने कहा है कि राज्‍य सरकार की उचित तैयारियों के अभाव में राज्‍य के दक्षिणी जिलों में बाढ़ आई है। उन्‍होंने कहा कि इसमें दामोदर घाटी निगम की कोई भूमिका नहीं है। राज्‍यपाल ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को लिखे एक पत्र में यह टिप्‍पणी की है। उन्‍होंने कहा है कि बांकुरा, बीरभूम और पश्चिम मेदिनीपुर जिले दामोदर घाटी निगम के अंतर्गत नहीं आते हैं। उन्‍होंने कहा है कि कांग्‍सबाती, सिलाबाती और द्वारकेश्‍वर नदियों के क्षेत्र में भारी वर्षा...

सितम्बर 21, 2024 5:32 अपराह्न

views 62

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्‍टरों ने अपनी हड़ताल खत्‍म कर आपातकालीन सेवाएं शुरू कर दी है

        पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में जूनियर डॉक्‍टर के साथ दुष्‍कर्म और ह‍त्‍या के 42 दिन बाद जूनियर डॉक्‍टरों ने अपनी हड़ताल खत्‍म कर आपातकालीन सेवाएं शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की सुरक्षा के लिए 10 सूत्रीय निर्देश जारी किए हैं। अभी जूनियर डॉक्टर ओपीडी सेवाओं में शामिल नहीं हुए हैं और उन्‍होंने बताया कि न्याय के लिए उनकी लड़ाई अदालत में जारी रहेगी।

सितम्बर 8, 2024 8:59 अपराह्न

views 65

आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में महिला डॉक्‍टर से दुष्‍कर्म और हत्या मामले की कल सर्वोच्‍च न्‍यायालय में सुनवाई होगी

    आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में महिला डॉक्‍टर से दुष्‍कर्म और हत्या मामले की कल सर्वोच्‍च न्‍यायालय में सुनवाई होगी। इस घटना को लेकर आज कोलकाता शहर के विभिन्न हिस्सों में सभी वर्गों के लोग सड़कों पर प्रदर्शन किया। डॉक्टरों की एक टीम ने काले गुब्बारे उड़ाए और एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से धर्मतला तक मार्च निकाला। डॉक्टरों के संयुक्त मंच द्वारा बुलाई गई इस रैली में वरिष्ठ और जूनियर डॉक्टरों के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मी और मेडिकल छात्र शामिल हुए। पीड़िता के माता-पिता भी रैली मे...