अप्रैल 18, 2026 5:03 अपराह्न | West Bengal

printer

पश्चिम बंगाल में प्रत्‍येक मतदान केन्‍द्र पर एक लक्ष्‍मण रेखा खींची जाएगी: निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए घोषणा की है कि लगभग प्रत्‍येक मतदान केन्‍द्र पर एक लक्ष्‍मण रेखा खींची जाएगी। सफेद चॉक से सौ मीटर की परिधि बनाई जाएगी। इस निर्धारित क्षेत्र में सिर्फ पंजीकृत मतदाताओं को प्रवेश करने की अनुमति होगी। सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कई स्‍तर के सत्‍यापन भी इस प्रणाली में शामिल किये गये हैं। लक्ष्‍मण रेखा के बाहर बूथ स्‍तर के एक अधिकारी और एक सरकारी अधिकारी पहले दस्‍तावेज की जांच करेंगे।
लक्ष्‍मण रेखा के अंदर प्रवेश करने पर मतदाताओं के पहचान पत्रों का सत्‍यापन दो अतिरिक्‍त चरणों में किया जाएगा। इससे, मतदान करने से पहले सख्‍त प्रमाणीकरण सुनिश्चित होगा।