अगस्त 31, 2024 8:16 अपराह्न

views 55

कोलकाता के साल्‍टलेक क्षेत्र में पश्चिम बंगाल चिकित्‍सा परिषद से सी.जी.ओ कॉम्‍पलैक्‍स तक एक रैली का आयोजन

          पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आर जी कर मेडिकल कॉलेज में दुष्‍कर्म के मामले में न्‍याय की मांग करते हुए आज शहर और राज्‍य के अन्‍य हिस्‍सों में विरोध प्रदर्शन किए गए और रैलियां निकाली गईं।     पश्चिम बंगाल में डाक्‍टरों के संयुक्‍त मंच ने कोलकाता के साल्‍टलेक क्षेत्र में पश्चिम बंगाल चिकित्‍सा परिषद से सी.जी.ओ कॉम्‍पलैक्‍स तक एक रैली का आयोजन किया। इसमें लडकियों के स्‍कूलों की पूर्व छात्राओं ने भी हिस्‍सा लिया। विभिन्‍न गैर-राजनीतिक और नागरिक संगठनों ने भी विरोध करते हुए रैलिय...

अगस्त 31, 2024 7:24 अपराह्न

views 36

केन्‍द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्‍नपूर्णा देवी ने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी से त्‍वरित विशेष न्‍यायालय की स्‍थापना और इनके संचालन में तेजी लाने को कहा है  

      केन्‍द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्‍नपूर्णा देवी ने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी से आर जी कर अस्‍पताल में दुष्‍कर्म और पोक्‍सो मामलों से निपटने के लिए एक बार फिर त्‍वरित विशेष न्‍यायालय की स्‍थापना और इनके संचालन में तेजी लाने को कहा है।     केन्‍द्रीय मंत्री ने एक पत्र में पश्चिम बंगाल में मौजूदा त्‍वरित न्‍यायालयों में लम्बित मुकदमों पर चिन्‍ता व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री से जघन्‍य अपराधों से पीडित लोगों के तेज और कुशल न्‍याय सुनिश्‍चित करने को कहा है। के...

अगस्त 19, 2024 11:59 पूर्वाह्न

views 54

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रशासन को परिसरों में सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रशासन को परिसरों में सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। पिछले हफ्ते कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के बाद यह निर्देश दिया गया है। राज्यपाल ने अस्पताल के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि वे अस्‍पताल में महिला डॉक्टरों और पैरामेडिक्स को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करें। सर्वोच्‍च न्‍यायानय ने इस घटना का स्वत: संज्ञान लिया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवा...

अगस्त 15, 2024 1:04 अपराह्न

views 66

पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और उसके बाद हत्या मामले की जांच कर रही है सीबीआई

पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और उसके बाद हत्या मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई की टीम ने कल कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के उस सेमिनार हॉल की जांच की जहां महिला डॉक्टर के साथ वीभत्स वारदात हुई थी। सीबीआई ने पूरे जांच की वीडियोग्राफी की। जांच टीम में एजेंसी के कोलकाता और दिल्ली कार्यालय के अधिकारी और फोरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल हैं।

अगस्त 13, 2024 1:54 अपराह्न

views 44

कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड को लेकर भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना करते हुए सीबीआई जांच की मांग की

  कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड को लेकर भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राज्य सरकार पर असामाजिक तत्वों को बचाने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए। श्री त्रिवेदी ने विपक्षी दलों की भी निंदा करते हुए कहा कि आईएनडीआई गठबंधन के नेता कोलकाता की घटना पर चुप हैं। उन्‍होंने कन्नौज बलात्कार घटना में समाजवादी पार्टी के एक नेता की कथित संलि...

अगस्त 8, 2024 12:02 अपराह्न

views 60

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का कोलकाता में निधन

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का आज कोलकाता में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे और वे कई बीमारियों से पीड़ित थे।

जुलाई 17, 2024 9:40 पूर्वाह्न

views 41

कलकत्ता उच्‍च न्‍यायालय का आदेश,पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के विरूद्ध सोशल मीडिया में  गलत बयान देने पर रोक लगाई

  कलकत्ता उच्‍च न्‍यायालय ने अस्‍थाई आदेश जारी करके पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के अन्य नेताओं पर राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के विरूद्ध सोशल मीडिया मंचों पर किसी भी तरह के अपमानजनक और गलत बयान देने पर रोक लगा दी है। उच्‍च न्‍यायालय में न्यायमूर्ति कृष्‍णा राव की खंडपीठ ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की ओर से दायर मानहानि के मामले पर अपने अंतरिम आदेश में ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के अन्‍य नेताओं को 14 अगस्‍त तक सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के ऐसे बयान देने से रो...

जुलाई 10, 2024 1:18 अपराह्न

views 74

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने सीबीआई के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दायर मुकदमा अनुचित माना

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज माना कि कानून के तहत आवश्यक राज्य सरकार की सहमति के बिना चुनाव के बाद की हिंसा के मामलों में कथित तौर पर जांच को आगे बढ़ाने और प्राथमिकी दर्ज करने संबंधी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के खिलाफ पश्चिम बंगाल द्वारा दायर मुकदमा उचित नहीं है। न्‍यायाधीश बीआर गवई की नेतृत्‍व वाली पीठ ने संविधान के अनुच्छेद 131 के अंतर्गत वादी द्वारा दायर मूल मुकदमे की स्थिरता पर सवाल उठाते हुए केन्‍द्र सरकार के तर्क को खारिज कर दिया। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा कि यह निष्कर्ष प्रतिवादी द्व...

जुलाई 1, 2024 12:46 अपराह्न

views 38

तृणमूल कांग्रेस के शासन में पश्चिम बंगाल में बढ़ रही हैं असामाजिक गतिविधियां: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने आज पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की निंदा करते हुए कहा कि राज्य में असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी संविधान और इसके मूल्‍यों में विश्‍वास नहीं करती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने असामाजिक तत्वों को कुछ भी करने के लिए छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि संदेशखाली की तरह की घटनाएं पश्चिम बंगाल में ...

जुलाई 1, 2024 1:20 अपराह्न

views 41

महिलाओं के लिए असुरक्षित है पश्चिम बंगाल: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

  भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल से विभत्स वीडियो सामने आया है जो कट्टरता की याद दिलाता है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नड्डा ने कहा कि इसको तृणमूल कांग्रेस कैडर और विधायक उचित ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे संदेशखाली हो या उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित है।