मई 1, 2026 10:04 अपराह्न | West Bengal

printer

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर कल पुनर्मतदान के दिए आदेश

निर्वाचन आयोग में आज पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया। मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डाइमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर कल पुनर्मतदान होगा। इन केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

आयोग ने कहा है कि इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का निर्णय पर्यवेक्षकों तथा रिटर्निंग अधिकारियों की रिपोर्ट पर लिया गया है। इन मतदान केंद्रों पर बुधवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोट डाले गए थे। रिपोर्टों के आधार पर आयोग ने इन मतदान केंद्रों पर चुनाव रद्द कर दिया था। आयोग ने इस संबंध में पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखा है।