अप्रैल 23, 2026 5:48 अपराह्न | West Bengal

printer

पश्चिम बंगाल: पहले चरण के मतदान में हिंसा और शिकायतों की घटनाएं, 400 शिकायतें दर्ज

पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान विभिन्न स्थानों से मतदाताओं को धमकाने, हिंसा और राजनीतिक दलों के बूथ कार्यकर्ताओं पर हमलों की खबरें मिली हैं। कुछ मतदान केन्‍द्रों पर फर्जी मतदान होने की बात भी सामने आई है। मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ और उम्मीदवारों पर हमले की छिटपुट घटनाएं भी हुईं। इन सबके बावजूद कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार पर हुए हमले के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि चार की पहचान की गई है। निर्वाचन आयोग को मतदान के दौरान गडबडी की अब तक लगभग चार सौ शिकायतें मिली हैं।