जून 29, 2024 2:24 अपराह्न

views 34

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कलकत्ता उच्‍च न्‍यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कलकत्ता उच्‍च न्‍यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इससे पहले ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय नबन्ना में एक संवाददाता सम्मेलन में टिप्पणी की थी कि महिलाएं राजभवन कोलकाता जाने से डरती हैं। मुकदमा दायर करने से पहले राज्यपाल बोस ने इन टिप्पणियों के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की और कहा कि जन प्रतिनिधियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे गलत और निंदनीय धारणाएं पैदा न करें। मुकदमा दायर होने के बाद भाजपा और ...

जून 24, 2024 9:06 पूर्वाह्न

views 48

पश्चिम बंगाल: अदालत ने आतंकी संगठन के सदस्य को 14 दिन के लिए एसटीएफ की हिरासत में भेजा

पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी आतंकवादी संगठन अंसार अल इस्लाम की शाखा शहादत के सदस्य मोहम्मद हबीबुल्लाह को दुर्गापुर की एसीजेएम अदालत ने 14 दिन के लिए राज्य पुलिस की एसटीएफ की हिरासत में भेज दिया। अंसार अल इस्लाम प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-कायदा से जुड़ा हुआ है। हबीबुल्ला को कल एसटीएफ ने पश्चिम बर्धमान जिले के काक्षा से गिरफ्तार किया था।     आतंकवादी संगठन शहादत, भारत और बांग्लादेश में काम करता है और संचार के साधन के रूप में गुप्त कोड 'बीआईपी' का उपयोग करता है। मोहम्मद हबीबुल्लाह भारतीय नागरिक ह...

जून 19, 2024 8:46 पूर्वाह्न

views 31

उत्तर बंगाल के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल होलोंग बंगले में लगी आग

उत्तर बंगाल के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल होलोंग बंगले में कल रात आग लग गई। यह बंगला 15 जून से पर्यटकों के लिए बंद था, इसलिए किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, बंगले के कर्मचारियों के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण यह इमारत पूरी तरह से जल गई। यह इमारत जलदापारा वन रेंज के मुख्य वन क्षेत्र के बाहर स्थित थी। 

जून 17, 2024 1:23 अपराह्न

views 45

पश्चिम बंगाल रेल दुर्घटना: अब तक 8 लोगों की मौत और 50 घायल, पूरा हुआ बचाव अभियान

रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जया वर्मा ने कहा है कि पश्चिम बंगाल रेल दुर्घटना का बचाव अभियान पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में आठ यात्रियों की मृत्यु हुई है। श्रीमती जया ने कहा कि सिग्नल की अनदेखी करने वाले मालगाड़ी के चालक और कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड की मृत्यु हो गई है। श्रीमती जया ने कहा कि हादसे में करीब 50 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को उत्तरी बंगाल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि अगरतला-सियालदह मार्ग पर सभी रेलवे स्टेशन पर हेल्प डे...

जून 17, 2024 12:52 अपराह्न

views 45

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल रेल दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना काफी दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्‍होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।   श्री मोदी ने रेलवे अधिकारियों से बात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।   श्री मोदी ने...

जून 17, 2024 1:14 अपराह्न

views 53

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दुख व्यक्त किया है।   राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि रेल दुर्घटना के कारण लोगों की मृत्यु दुखद है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। राष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और राहत तथा बचाव कार्यों की सफलता के लिए प्रार्थना की।   उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घाय...

जून 17, 2024 8:47 अपराह्न

views 39

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्‍सप्रेस दुर्घटना, 9 की मौत और 60 घायल

पश्चिम बंगाल में न्‍यू जलपाईगुड़ी के पास आज सुबह कंचनजंगा एक्‍सप्रेस और एक मालगाड़ी में टक्‍कर हो जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 60 घायल हो गए। ये हादसा न्यू जलपाईगुड़ी से करीब सात किलोमीटर दूर रंगापानी स्‍टेशन के पास हुआ। इसमें रेलगाड़ी के दो पिछले डिब्‍बे पटरी से उतर गए। कंचनजंगा एक्‍सप्रेस अगरतला से सियालदाह जा रही थी, जैसे ही गाडी सुबह नौ बजे रंगापानी स्‍टेशन के पास पहुंची, पीछे से आ रही एक मालगाड़ी ने उसे टक्‍कर मार दी।     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री ...

जून 17, 2024 11:25 पूर्वाह्न

views 37

पश्चिम बंगाल के रंगापानी रेलवे स्टेशन पर कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी

पश्चिम बंगाल के रंगापानी रेलवे स्टेशन पर आज एक मालगाड़ी की कंचनजंगा एक्सप्रेस से टक्कर हो गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मालगाडी सिग्नल से आगे निकल गई और कंचनजंगा एक्सप्रेस के पिछले हिस्से से टकरा गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम और 15 एंबुलेंस दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।   पूछताछ के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर हैं - 033-2350 8794, 033-2383 3326, 03612731621, 03612731622, 03612731623, 916287...

जून 17, 2024 9:36 पूर्वाह्न

views 51

पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा की स्थिति का जायजा लेने कोलकाता पहुंचा भाजपा का चार सदस्यीय केंद्रीय दल

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद और विप्लव कुमार देब सहित पार्टी के चार सदस्यों का केन्‍द्रीय दल कल शाम कोलकाता पहुंचा। यह दल लोकसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही हिंसा की स्थिति का जायजा लेगा। कल इस दल ने चुनाव बाद की हिंसा से पीड़ित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जिन्‍हें कोलकाता में भाजपा मुख्यालय के निकट एक घर में शरण दी गई है।      श्री रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि वे वर्ष-2021 में हुए विधानसभा चुनावों और पंचायत चुनाव के बाद भी पश्चिम बंगाल...