अप्रैल 10, 2026 3:30 अपराह्न | Rajya Sabha

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि श्री नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं और सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर जगह सराहना होती है। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
प्रधानमंत्री ने राज्यसभा के पूर्व सभापति हरिवंश को भी राज्य सभा के सदस्य के रूप में मनोनित होने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि श्री हरिवंश ने पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया है और वे एक सम्मानित विचारक हैं।