अप्रैल 19, 2026 8:41 पूर्वाह्न

printer

उत्तराखंड: श्रद्धालुओं के लिए आज खुल जाएंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तराखंड में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर उत्तरकाशी जिले में स्थित श्री गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के लिए आज खुल जाएंगे। हमारे संवाददाता के अनुसार गंगोत्री में दोपहर सवा बारह बजे और यमुनोत्री में दोपहर बारह बजकर 35 मिनट पर कपाट खोले जाएंगे। इसके साथ ही राज्य में चार धाम यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हो जाएगा।