अप्रैल 19, 2026 6:48 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल में प्रचार तेज, प्रधानमंत्री मोदी और वरिष्ठ नेता कर रहे रैली और जनसभाएं

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के बांकुरा, पुरुलिया, झाड़ग्राम और अन्य जिलों में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी बांकुरा जिले के बरजोरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वे अन्य जिलों में प्रचार करेंगे। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी कूचबिहार और जलपाईगुड़ी जिलों में आज रैलियों में भाग लेंगे।

वही, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वे मालदा में रोड शो करेंगे।