अप्रैल 10, 2026 4:55 अपराह्न

views 89

राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने नये मनोनीत सदस्‍य हरिवंश को शपथ दिलाई

राज्‍यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्‍णन ने राज्‍य सभा के नये मनोनीत सदस्‍य हरिवंश को शपथ दिलाई। उन्‍होंने हिन्‍दी में शपथ ली। इस अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित कई केंद्रीय मंत्री उपस्थित थे।

अप्रैल 10, 2026 3:30 अपराह्न

views 76

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि श्री नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं और सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर जगह सराहना होती है। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा के पूर्व सभापति हरिवंश को भी राज्य सभा के सदस्य के रूप में मनोनित होने पर बधाई दी...

अप्रैल 2, 2026 10:22 अपराह्न

views 360

संसद ने जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 पारित किया

संसद ने जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 पारित कर दिया है। इसे राज्यसभा ने आज मंजूरी दी, लोकसभा ने इसे कल पारित किया था। यह विधेयक कुछ कानूनों में संशोधन करके अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने और उन्हें तर्कसंगत बनाने का काम करता है।   इससे विश्वास आधारित शासन को बढ़ावा मिले और जीवन और व्यापार में सुगमता आए। विधेयक में छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने और जुर्माने और दंड को अपराध के अनुपात में संशोधित करने जैसे उपाय लागू करने का प्रावधान है। इसमें 23 मंत्रालयों द्वा...

दिसम्बर 12, 2024 1:36 अपराह्न

views 33

राज्‍यसभा विभिन्न तीखी नोकझोंक के बाद दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

संसद के दोनों सदन आज विभिन्न मुद्दों पर बाधित रहे। हंगामे के बीच राज्यसभा को दोपहर 2 बजे तक और लोकसभा को पहले दोपहर 1 बजे और फिर दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। ट्रेजरी बेंच ने कांग्रेस नेताओं और अमरीका स्थित जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के बीच कथित संबंधों का मुद्दा उठाया। इस बीच, विपक्षी दल अडानी समूह के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग कर रहे हैं। लोकसभा में प्रश्नकाल पूरा होने के बाद कांग्रेस सांसद जोथिमणि ने अडानी समूह के खिला...

सितम्बर 5, 2024 5:12 अपराह्न

views 69

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज राज्‍यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई  

          राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज राज्‍यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा नेता मनन कुमार मिश्रा और ममता मोहंता, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा और एनसीपी नेता नितिन लक्ष्मणराव जाधव को शपथ दिलाई गई।

अगस्त 8, 2024 1:23 अपराह्न

views 17

विपक्षी दलों ने पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट को अयोग्‍य ठहराए जाने के मुद्दे पर राज्यसभा से वॉकआउट किया

  राज्‍यसभा में आज विपक्षी दलों ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्‍य ठहराए जाने के मुद्दे पर वॉकआउट किया। सुबह जब सदन शुरू हुआ तो नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह मुद्दा उठाने की कोशिश की, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, राष्‍ट्रीय जनता दल और अन्‍य सदस्‍यों ने उच्‍च सदन से वॉकआउट किया। सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्ष के और खासकर टीएमसी के सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के आचरण की निंदा की। सभापति ने श्री ओ ब्राइन को चेतावनी भी द...

जुलाई 30, 2024 5:18 अपराह्न

views 27

राज्यसभा में आज आम बजट 2024-25 पर हुई चर्चा,  सदस्यों ने की सराहना

राज्यसभा में आज आम बजट 2024-25 पर चर्चा हुई। चर्चा में भाग लेते हुए, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि सरकार ने राजकोषीय दृष्टिकोण अपनाया है और 2014 से देश की वित्तीय स्थिति को बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में युवाओं के लिए नौकरियों का सृजन पर सबसे ज्‍यादा ध्‍यान दिया जा रहा है।    प्रफुल्ल पटेल ने बजट में बुनियादी ढांचा क्षेत्र को महत्व देने के लिए सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में देश में सड़कों, हवाई अड्डों, समुद्री बंदरगाहों और न...

जुलाई 29, 2024 6:20 अपराह्न

views 11

केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने राज्यसभा में देश में सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यम क्षेत्र के विकास पर प्रकाश डाला

  केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने आज राज्यसभा में अपने लिखित उत्तर में देश में सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यम-एमएसएमई क्षेत्र के विकास पर प्रकाश डाला।     प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जुलाई 2024 तक, देश में उद्यम पंजीकरण पोर्टल और उद्यम असिस्ट प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत एमएसएमई की कुल संख्या 4 करोड़ 76 लाख है। 2022-23 के दौरान अखिल भारतीय विनिर्माण उत्पादन में एमएसएमई विनिर्माण उत्पादन की हिस्सेदारी 35 दशमलव 4 प्रतिशत थी और 2022-23 के दौरान अखिल भारतीय सकल घरेलू उत्पा...

जुलाई 29, 2024 5:25 अपराह्न

views 3

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत अब तक कुल 1 करोड़ 18 लाख से अधिक मकान स्वीकृत किये जा चुके हैं: तोखन साहू

  प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत अब तक कुल एक करोड़ 18 लाख से अधिक मकान स्वीकृत किये जा चुके हैं। आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कुल स्वीकृत घरों में से एक करोड़ 14 लाख से अधिक आवास निर्माणाधीन हैं तथा 85 लाख से अधिक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। श्री साहू ने कहा कि मंत्रालय देश भर में सभी पात्र शहरी लाभार्थियों को बुनियादी नागरिक सुविधाओं के साथ पक्के घर उपलब्ध कराने के लिए 2015 से इस योजना के अंतर्...

जुलाई 29, 2024 5:23 अपराह्न

views 30

पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी-पटरी वालों को अब तक 11 हजार 713 करोड़ रुपये का ऋण किया जा चुका है वितरित

  पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी-पटरी वालों को अब तक कुल ग्‍यारह हजार 713 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है। राज्यसभा में एक प्रश्‍न के जवाब में आज आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि कुल 86 दशमलव तीन-आठ लाख के ऋण वितरित किए गए हैं, जिनमें से 31 दशमलव सात-तीन लाख के ऋण चुकाए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि ऋण का उपयोग रेहड़ी-पटरी वालों ने अपने व्यवसाय के विस्तार और कार्यशील पूंजी की जरूरतों के लिए किया था।