अप्रैल 19, 2026 6:34 पूर्वाह्न

printer

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्योंग की पहली भारत यात्रा, रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर फोकस

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्योंग आज से भारत राजकीय यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ प्रथम महिला किम हे क्यंग, मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और व्यवसायिक प्रमुख सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। राष्ट्रपति ली की यह भारत की पहली यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जहाज निर्माण, व्यापार, निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, जन-संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए वार्ता करेंगे। दोनों नेता पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री, आगंतुक गणमान्य के सम्मान में भोज का आयोजन करेंगे।

राष्ट्रपति ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे।