प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा क्षमता में सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि दर्ज करने की भारत की उपलब्धि पर लेख साझा किया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकाशवाणी समाचार की खबर को साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में हासिल महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बल दिया। इससे पहले, केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने घोषणा की थी कि देश ने वित्त वर्ष 2025-26 में 45 गीगावाट की सबसे अधिक वार्षिक सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि दर्ज की है। श्री जोशी ने कहा कि यह उपलब्धि ऊर्जा सुरक्षा, सतत विकास और विकसित भारत के दृष्टिकोण के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता दर्शाती है।
News On AIR | अप्रैल 10, 2026 4:47 अपराह्न | PM Modi
प्रधानमंत्री मोदी ने सौर ऊर्जा में सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि की भारत की उपलब्धि पर जोर दिया