अप्रैल 24, 2026 8:48 अपराह्न
82
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार तेज
भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन आना तय है। दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में चुनाव रैली में आज श्री मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान का रुझान कई जिलों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए झटके का संकेत है। उन्होंने मतदाताओं से दूसरे चरण में बढ़-चढ़ कर मतदान करने और विकसित बंगाल के निर्माण में मदद करने की अपील की। श्री मोदी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल द्वारा समर्थित घुसपैठ के कारण राज्य के युवा बंगाल से बाहर नौकरी तलाशने को मजबूर हुए। प्रधानमंत...