खेल

अक्टूबर 6, 2024 8:02 पूर्वाह्न

views 12

महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा

महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह मैच दुबई में दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। शुक्रवार को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से अपना पहला मैच हार गई थी। इस बीच, पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को हरा दिया है।

अक्टूबर 6, 2024 7:59 पूर्वाह्न

views 12

महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप: ग्रुप-बी में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 21 रन से हराया

शारजाह में कल महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप-बी में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 21 रन से हरा दिया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेनियल व्याट-हॉज के 41 रन की बदौलत 118 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 97 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए लिन्सी स्मिथ और चार्ली डीन ने दो-दो विकेट...

अक्टूबर 6, 2024 7:29 पूर्वाह्न

views 10

क्रिकेट: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज ग्वालियर में होगा

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज ग्वालियर में शाम 7 बजे से होगा। शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जयसवाल, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल इस मैच में नहीं खेलेंगे। इससे पहले, बांग्लादेश के साथ हुए दोनों टेस्ट मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी।

अक्टूबर 5, 2024 1:43 अपराह्न

views 25

एशियाई तीरंदाज़ी चैम्पियनशिप में भारतीय तीरंदाज वैष्णवी पवार ने रिकर्व अंडर-18 महिला टीम वर्ग में रजत पदक जीता

एशियाई तीरंदाज़ी चैम्पियनशिप में उभरती भारतीय तीरंदाज वैष्णवी पवार ने ताइपे शहर में एशियाई युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप 2024 में रिकर्व अंडर-18 महिला टीम वर्ग में रजत पदक जीता।  वैष्णवी ने प्रत्‍येक राउंड में तीन सदस्यीय भारतीय टीम के लिए पहला शॉट लिया, जिसमें प्रांजल थोलिया और जन्नत भी शामिल थीं और उन्...

अक्टूबर 5, 2024 7:51 पूर्वाह्न

views 14

शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में भारत के रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के इवान डोडिग की जोड़ी पुरुष युगल के दूसरे दौर में पहुंची

शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में भारत के रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के इवान डोडिग की जोड़ी पुरुष युगल के दूसरे दौर में पहुंच गई है। कल पहले दौर में इस जोड़ी ने स्‍पेन के पेड्रो मार्टिनेज और पाब्लो कैरेनो की जोड़ी को 6-4, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। पिछले सप्‍ताह चाइना ओपन के शुरुआती दौ...

अक्टूबर 5, 2024 7:37 पूर्वाह्न

views 18

महिला टी-20 क्रिकेट विश्‍वकप में न्‍यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया

महिला टी-20 क्रिकेट विश्‍वकप में न्‍यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हरा दिया। दुबई में कल शाम खेले गये इस मैच में पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 160 रन बनाए। 161 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत की टीम 102 रन ही बना सकी। न्‍यूजीलैंड की ओर से रोजमेरी मेयर ने 4 व...

अक्टूबर 4, 2024 9:47 अपराह्न

views 17

निशानेबाजी में, मुकेश नेलवल्ली, राजवर्धन पाटिल और हरसिमर सिंह रत्था की तिकड़ी ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में जीत हासिल की

निशानेबाजी में, मुकेश नेलवल्ली, राजवर्धन पाटिल और हरसिमर सिंह रत्था की तिकड़ी ने पेरू में आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल टीम प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। इस जीत से भारत को 11वां स्वर्ण पदक मिला है। भारत कुल 16 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है जि...

अक्टूबर 4, 2024 3:59 अपराह्न

views 12

महिला टी20 क्रिकेट विश्‍वकप में आज दुबई में भारत का पहला मैच न्‍यूजीलैंड के साथ

महिला टी-टवेंटी क्रिकेट विश्‍वकप में आज दुबई में भारत का पहला मैच न्‍यूजीलैंड के साथ होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा। प्रतियोगिता का एक अन्‍य मुकाबला वेस्‍टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। यह मैच दुबई में ही दोपहर बाद साढे तीन बजे से खेला जाएगा। आकाशवाणी भारत के ...

अक्टूबर 4, 2024 9:13 पूर्वाह्न

views 16

पुद्दुचेरी के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू हुई तीसरी राष्ट्रीय फ्लोर कर्लिंग चैंपियनशिप

कर्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और कर्लिंग पुद्दुचेरी द्वारा आयोजित तीसरी राष्ट्रीय फ्लोर कर्लिंग चैंपियनशिप पुद्दुचेरी के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू हुई। पुद्दुचेरी के गृह मंत्री ए. नामचिवयम ने दो दिन की प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। चैंपियनशिप में हरियाणा, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल...

अक्टूबर 4, 2024 8:48 पूर्वाह्न

views 16

लंदन में शुरू हुआ विश्‍व शतरंज लीग का दूसरा संस्करण 

विश्‍व शतरंज लीग का दूसरा संस्करण कल लंदन में शुरू हुआ। पीबीजी अलास्का नाइट्स ने पहले दिन मौजूदा चैंपियन त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स को तीन के मुकाबले 15 अंक से पराजित किया।    अमेरिकन गैम्बिट्स और अल्पाइन एसजी पाइपर्स ने भी अपने-अपने शुरुआती मैच जीत लिए। प्रतियोगिता में गैंगेज ग्रैंडमास्टर्स के विश...