खेल

अक्टूबर 10, 2024 8:38 पूर्वाह्न

views 18

बैडमिंटन: आर्कटिक ओपन 2024 प्रतियोगिता के पुरुष सिंगल्‍स प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारत के किरण जॉर्ज

बैडमिंटन में, भारत के किरण जॉर्ज कल फिनलैंड के वंता में आयोजित आर्कटिक ओपन 2024 प्रतियोगिता के पुरुष सिंगल्‍स प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने विश्‍व के 25वीं वरीयता प्राप्‍त ताइवान के वांग त्ज़ु वेई को लगातार सेटों में 23-21, 21-18 से हराया।   आज दूसरे दौर में किरण का मुकाबला मौज...

अक्टूबर 9, 2024 9:00 अपराह्न

views 32

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट चालीस वर्ष के लंबे अंतराल के बाद कश्मीर घाटी लौट आया है

    अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट चालीस वर्ष के लंबे अंतराल के बाद कश्मीर घाटी लौट आया है। लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट आज से शुरू हो रहा है। इस लीग के सात मैच श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

अक्टूबर 9, 2024 9:06 पूर्वाह्न

views 18

फिनलैंड के वांता में आर्कटिक ओपन 2024 के पुरूष सिंगल्‍स में आज भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्‍य सेन का सामना डेनमार्क के रासमस गेम्के से

फिनलैंड के वांता में आर्कटिक ओपन 2024 के पुरूष सिंगल्‍स के पहले दौर के मैच में आज भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्‍य सेन का सामना डेनमार्क के रासमस गेम्के से होगा जबकि, किरण जॉर्ज का सामना चीनी ताइपे वांग त्ज़ु-वेई से होगा। महिला सिंगल्‍स में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधू कल पहले ही दौर में ...

अक्टूबर 9, 2024 8:35 पूर्वाह्न

views 22

एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में आज महिला टीम स्पर्धा में भारत का मुकाबला जापान से

एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में आज कजाकिस्तान में होने वाली महिला टीम स्पर्धा में भारत का मुकाबला जापान से होगा। चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने अपना पहला पदक पक्का कर लिया है। कल भारत ने क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर इतिहास रच दिया। पुरुष टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल...

अक्टूबर 9, 2024 8:18 पूर्वाह्न

views 25

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप ग्रुप ए में आज शाम भारत अपना तीसरा मैच श्रीलंका के साथ खेलेगा

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में, ग्रुप ए में आज शाम भारत अपने तीसरे मैच में श्रीलंका के साथ खेलेगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। एक अन्य मैच में दोपहर साढ़े तीन बजे दक्षिण अफ्रीका का सामना स्क़ॉटलैंड से होगा। दोनों मैच दुबई में खेले जायेंगे। इससे पहले भारत पाकिस्तान पर 6 विकेट स...

अक्टूबर 9, 2024 7:13 पूर्वाह्न

views 19

तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आज भारत और बांग्लादेश आमने सामने

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम आज दिल्ली के अरुण जेटली अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बांग्लादेश से खेलेगी। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। सूर्य कुमार यादव के नेतृत्व में भारत इस श्रृंखला में एक- शून्य से आगे है। श्रृंखला के पहले मैच में भारत ने ग्वालियर म...

अक्टूबर 8, 2024 6:38 अपराह्न

views 41

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन-डीएमआरसी ने करनैल सिंह स्टेडियम में एक बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया

  दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन-डीएमआरसी ने करनैल सिंह स्टेडियम में एक बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में डीएमआरसी, भारतीय रेल तकनीकी और आर्थिक सेवा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम और राष्ट्रीय हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के खिलाडियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन...

अक्टूबर 8, 2024 9:16 पूर्वाह्न

views 18

कैरेबियन प्रीमियर लीग: सेंट लूसिया किंग्स ने गयाना अमेजन वॉरियर्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता

सेंट लूसिया किंग्स ने कल गयाना अमेजन वॉरियर्स को 6 विकेट से हराकर अपना पहला कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) खिताब जीता। गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में इमरान ताहिर की कप्तानी वाली गयाना अमेजन वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। ड्वेन प्रीटोरियस ने...

अक्टूबर 8, 2024 9:19 पूर्वाह्न

views 14

केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर को शुभकामनाएं दी

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर को उनकी संन्यास की घोषणा के बाद शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मांडविया ने कहा कि दीपा की प्रतिभा ने लाखों युवाओं, विशेषकर हमारी बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। उ...

अक्टूबर 8, 2024 8:11 पूर्वाह्न

views 12

फिनलैंड के वांटा में आज से शुरू हो रही है आर्कटिक ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता

  आर्कटिक ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता आज फिनलैंड के वांटा में शुरू हो रही है। छह दिन की यह प्रतियोगिता 13 अक्‍तूबर को सम्‍पन्‍न होगी। पी.वी. सिंधु, लक्ष्‍य सेन और कि‍दांबी श्रीकांत भारत के 12 सदस्‍यीय दल में शामिल हैं।   विश्‍व बैडमिंटन परिसंघ के यू-ट्यूब चैनल - BWF TV पर आर्कटिक ओपन प्रतियोगिता का सीध...